बिहार में पुल गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बार सिवान के महाराजगंज प्रखंड में पुल ध्वस्त हो गया है। इसके चलते दर्जनों गांव का संपर्क टूट गया है। बता दें कि इससे पहले अररिया में भी एक पुल ध्वस्त हो गया था जिसके बाद कई सवाल उठने लगे थे। अररिया पुल के ध्वस्त होने के मामले में कई इंजीनियरों को सस्पेंड किया गया।
बड़ी वजह आई सामने
सिवान में पुल टूटने की वजह मिट्टी कटाव बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले बिहार के अररिया में भी नवनिर्मित बकरा पुल ध्वस्त हो गया था जिसके बाद राज्य सरकार पर सवाल उठने लगे थे। विपक्ष नीतीश सरकार पर हमलावर हो गई थी।