वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली गए हैं। कैप्टन के दिल्ली दौरे के लेकर कई सियासी चर्चाएं गरम हैं। इस बीच, कैप्टन के मीडिया सलाहकार रहे रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि कैप्टन की यह निजी यात्रा है। वह इस दौरान दिल्ली में अपने कुछ दोस्तों से मिलेंगे। इसके अलावा दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस को भी खाली करेंगे। दूसरी ओर, कैप्टन के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा था कि कैप्टन का गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने का भी कार्यक्रम है। वहीं, रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर इन चर्चाओं पर टिप्पणी की है।