गाजियाबाद में नगर निगम मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अभी दमकल की जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की वजह सामने आई है। हालांकि जांच के बाद ही आग लगने के असली कारणों का पता चल सकेगा।
सुबह साढ़े आठ बजे लगी आग
एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े आठ बजे नगर निगम में आग की सूचना मिली थी। मौके पर दो फायर टैंकर रवाना किए गए। आग तीसरी मंजिल पर स्थित दो कमरों में लगी थी।
दमकल ने बताई आग लगने की वजह
पुलिस ने बताया कि दमकल की टीम ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग की वजह शॉर्ट-सर्किट बताई जा रही है। बाकी जांच के बाद ही आग की असली वजह सामने आएगी।