खबरें देश की (Rashtra Prtham) राजधानी दिल्ली में मानसून की मेहरबानी जारी है। शुक्रवार देर रात हुई बारिश से जहां दिल्ली वालों को उमस से राहत मिली है। तो वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों में भी बारिश का अनुमान जताया है। दिल्ली में शुक्रवार देर रात हुई बारिश के बाद दिल्ली का अधिकतम तापमान शनिवार को 36.4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार सुबह 8 बजे तक सबसे अधिक बारिश 20 मिमी रिज क्षेत्र में दर्ज की गई है। इसी तरह रविवार से मंगलवार तक भी बारिश होने का अनुमान है। जिसके तहत रविवार को तेज हवाओं के साथ रविवार ब मंगलवार को मध्यम बारिश हो सकती है वहीं सोमवार को हल्की बारिश का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक बना रहेगा।