दिल्ली के झारखंड भवन में पूर्व सांसद का परिवार लिफ्ट में फंसा

दिल्ली के झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार लिफ्ट में फंस गया, जिससे 6 सदस्य बेहोश हो गए। सभी को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक सदस्य अभी भी उपचाराधीन है।

दिल्ली में मुनिरका स्थित झारखंड भवन में पूर्व सांसद घूरन राम का पूरा परिवार लिफ्ट में फंस गया। काफी देर तक लिफ्ट में फंसे रहने के कारण परिवार के 6 सदस्य बेहोश हो गए।

वहीं, आनन-फानन सभी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया और बसंत विहार के होली एंजिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर, परिवार की हालत देखकर पूर्व सांसद घूरन राम गुस्से में हैं और नाराज हो गए। दिल्ली पुलिस का कहना है कि घटना के दिन झारखंड भवन से कोई सूचना नहीं मिली थी और मामले की जानकारी उन्हें आज प्राप्त हुई है।