जलवायु विज्ञानियों और शोधकर्ताओं के एक स्वतंत्र समूह ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन ने सऊदी अरब में गर्मी को और बढ़ा दिया है। इसके चलते वहां का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। इस भीषण गर्मी की चपेट में आकर कम-से-कम 550 हज यात्रियों की मौत हो गई। रिपोर्टों के अनुसार मृतकों में 323 मिस्त्र 98 भारत 60 जार्डन और पांच ईरान के नागरिक शामिल हैं।
शोधकर्ताओं ने कहा कि प्रकृति की परिवर्तनशीलता ने संभवत: छोटी भूमिका निभाई है। पिछले कुछ सप्ताह से पूर्वी भूमध्य सागर और पश्चिम एशिया के बड़े हिस्से को अत्यधिक तापमान का सामना करना पड़ा है।