मुंगेर जिले के जमालपुर थाना अन्तर्गत फरीदपुर सहायक थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात जमीन को लेकर उपजे विवाद में सगे चाचा ने ही अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर 22 वर्षीय भतीजे को पीट-पीटकर जान से मार डाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे फरीदपुर ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दो आरोपियों को भी पुलिस को घटनास्थल पर से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि घटना में शामिल दो मुख्य आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए।