क्या नहीं थमेगा रूस-यूक्रेन युद्ध? महीनों बाद पुतिन ने फिर की यूक्रेन पर मिसाइलों की बौछार; जेलेंस्की ने भी दिया करारा जवाब

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है। दोनों देश इस जंग की आग में सालों से जल रहे हैं। महीनों से दोनों देश एक दूसरे से नरमी से पेश आ रहे थे और युद्धविराम चल रहा था लेकिन एक बार फिर रूस ने अटैक कर यह बता दिया है कि यह युद्ध अभी थमा नहीं है।

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी पर गुरुवार को क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यह हमला पिछले 44 दिनों में पहली बार रूस द्वारा शुरू किया गया। रूस के इस हमले के कारण कीव निवासियों की सुबह की शुरुआत जोरदार विस्फोटों की आवाज से हुई।