खबरें देश की (Rashtra Pratham) शनिवार को देशभर में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई और पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ ही फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका दिया गया। कोरोना के टीके को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे थे कि यह सुरक्षित है या नहीं और इसके साइड इफेक्ट्स क्या होंगे। 24 घंटे बीत जाने के बाद अब तक टीका लेने वाले 52 लोगों में एलर्जी देखी गई है, इनमें से एक के अंदर गंभीर लक्षण दिखे।
एम्स के एक गार्ड को स्वदेशी टीका ‘कोवैक्सीन’ का शॉट दिया गया था। हालांकि, उन्हें कुछ ही देर में एलर्जी हुई और अस्पताल में भर्ती किया गया। एम्स के एक अधिकारी के मुताबिक, फिलहाल गार्ड को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि एम्स में कुल 95 स्वास्थ्यकर्मियों को शनिवार कोरोना का टीका लगाया गया था।