किसानों का भारत बंद, कर्नाटक-तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन

आज किसानों का भारत बंद है। भारत बंद को लेकर दिल्ली से सटी सीमाओं, पंजाब, बिहार समेत देश के कई राज्यों में किसान प्रदर्शन कर रहे। भारत बंद को किसानों के अलावा कई राजनीति दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले 40 से अधिक किसान संगठनों के निकाय संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद का आह्वान किया है। अनेक सामाजिक संगठनों और राजनैतिक दलों ने भारत बंद का समर्थन किया है।इस दौरान दिल्ली से सटी सीमाओं जैसे-गाजीपुर, सिंघु, शंभू बार्डर पर किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कई जगहों पर रोड जाम किया गया है। इसकी वजह से ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है। इसके अलावा कई राज्यों में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।किसान इस दौरान इंमरजेसी सेवा को छोड़कर सभी चीजों को बंद करेंगे। भारत बंद को लेकर ये तय किया गया है कि इस दौरान किसान रास्तों और हाईवे पर धरना देंगे। सरकारी दफ्तरों के सामने प्रदर्शन होगा। भारत बंद की वजह से दिल्ली में कई रास्तों का बंद किया गया है तो कई जगह रूट डायवर्ट किया गय़ा है।कर्नाटक में कई संगठनों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आज भारत बंद का समर्थन करने के लिए बेंगलुरु टाउन हॉल क्षेत्र से मैसूर बैंक सर्कल तक रैली की।दिल्ली डीसीपी स्पेशल सेल इंगित प्रताप सिंह ने कहा है कि भारत बंद को देखते हुए हमने रजोकरी बार्डर (दिल्ली-गुरुग्राम) पर बैरिकेडिंग कर दी। जिससे इस सेक्शन पर ट्रैफिक जाम हो गया। अब, स्थिति सामान्य है और हमने बैरिकेड्स को ढीला कर दिया है और यातायात सुचारू है।