आर रहमान ने अपनी किताब का एलान किया है। उनकी आने वाली इस किताब में उनकी जिंदगी, संगीत और क्रिएटिव सफर के बारे में कई अनसुनी बातें पढ़ने को मिलेंगी। किताब को लेकर खुद एआर रहमान ने जानकारी दी है।
मशहूर संगीतकार एआर रहमान लेखक रूपा चक्रवर्ती के साथ मिलकर अपनी नई किताब ‘रहमान: ए रेनेसांस’ लिख रहे हैं। यह एक संस्मरण यानी मेमॉयर होगी, जिसमें दुनिया के सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक एआर रहमान की जिंदगी, संगीत और उनके क्रिएटिव सफर की झलक देखने को मिलेगी।
रहमान इस किताब के को-राइटर हैं। प्रेस रिलीज के मुताबिक, इस किताब में उनके शुरुआती दिनों से लेकर उनके कलाकार के तौर पर हुए विकास तक की कहानी बताई जाएगी। इसके अलावा इसमें उन विचारों, अनुभवों और प्रभावों के बारे में भी बात होगी, जिन्होंने उनके सफर को आकार दिया। किताब में उनके संगीत और उन विचारों के बारे में भी बताया जाएगा, जो आज भी उनके काम का हिस्सा हैं।