आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त होने की जानकारी दी है। आप नेता ने कहा कि दिल्लीवालों को उनके हक का पानी दिलाने के लिए जल मंत्री आतिशी पिछले पांच दिनों से अनशन कर रही थीं। आतिशी का ब्लड शुगर लेवल कम होने पर मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा सरकार से पानी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैंठी दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की पांचवें दिन तबीयत बिगड़ गई। इस पर मंगलवार तड़के उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के लोकनायक अस्पताल (एलएनजेपी) के के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है।
ताजा जानकारी के मुताबिक, आतिशी के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त हो गई है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी है।
36 तक पहुंचा था शुगर लेवल
आम आदमी पार्टी के नेताओं के मुताबिक, आतिशी का ब्लड शुगर लेवल गिरकर सुबह तीन बजे 36 तक पहुंच गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीते पांच दिनों से वह कुछ भी नहीं खा रही हैं।