आंदोलनकारी किसानों के लिए खुला किसान मॉल

खबरें देश की (Rashtra Pratham) नए कृषि कानूनों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे किसानों को दैनिक उपयोग की वस्तुएं मुफ्त में प्रदान करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय एनजीओ खालसा एड ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसान मॉल की स्थापना की है।इस किसान मॉल में टूथब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, तेल, शैम्पू, वैसलीन, कंघी, मफलर, हीटिंग पैड, घुटने के कैप, थर्मल सूट, शॉल और कंबल के साथ अन्य चीजों का अच्छा-खासा स्टॉक रखा गया है।खालसा एड के स्टोर मैनेजर गुरुचरन सिंह ने कहा कि हम खालसा एड के माध्यम से किसानों को एक टोकन जारी करते हैं, जिसके साथ वे किसान मॉल से वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं। वे यहां एक टोकन लेकर आते हैं। हमने वस्तुओं की एक सूची उपलब्ध कराई है। दैनिक उपयोग की सभी चीजें यहां उपलब्ध हैं। किसान अपनी जरूरत के मुताबिक सामान यहां से ले जाते हैं। हम हर दिन 500 से अधिक टोकन बांटते हैं।