चीन के हाइपरसोनिक परीक्षण से आखिर क्‍यों सहमा अमेरिका

Main Stories (Rashtra Pratham) :- इन दिनों चीन की हाइपरसोनिक मिसाइल की चर्चा जोरों पर है। चीन ने परमाणु हथ‍ियार ले जाने में सक्षम अत्‍याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया है तो अमेरिका खुफ‍िया तंत्र सकते में आ गया है। हालांकि, चीन ने इसका आधिकारिक तौर पर खंडन किया है। उसका दावा है कि यह परीक्षण एक मिसाइल नहीं बल्कि अंतरिक्ष यान था। बावजूद इसके चीन के इस परीक्षण को लेकर दुनियाभर में एक बहस चल रही है।

आखिर चीन के इस परीक्षण से अमेरिका क्‍यों डरा हुआ है। क्‍या है इसकी खासियत। इस परीक्षण को अमेरिका किस नजरिए से देखता है। सवाल यह है कि चीन का हाइपरसोनिक परीक्षण क्या हथियारों की नई रेस की शुरुआत है ?