Main Stories (Rashtra Pratham) :- त्तराखंड के विकासनगर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बस के खाई में गिरने से करीब 13 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे समेत दो गंभीर घायल हैं। ग्रामीणों ने मौके पर खुद ही रेस्क्यू आपरेशन चलाया और शवों को खाई से बाहर निकाला, जबकि घायलोंको उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और स्वजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चकराता क्षेत्र के अंतर्गत बुल्हाड़-बायला मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति और स्वजन को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करते हुए घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि घायलों के उपचार के लिए एवं मृतकों के स्वजन को राज्य सरकार द्वारा हर संभव मदद दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, आयुक्त गढ़वाल एवं जिलाधिकारी देहरादून घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परिवहन विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि वाहनों में ओवर लोडिंग न हो। यदि इस तरह की कोई बात आती है, तो संबधित अधिकारी पर कड़ी कारवाई की जाए।चकराता तहसील के भरम खत के बायला गांव से विकासनगर जा रही यूटिलिटी रविवार सुबह पीएमजीएसवाई के बायला-पिंगुवा मार्ग पर गांव से करीब 200 मीटर आगे अचानक अनियंत्रित हो गई। सड़क के पैराफिट को तोड़ते हुए वाहन करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसे में यूटिलिटी सवार 13 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।