Main Stories (Rashtra Pratham) :- हाल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकार द्वारा देश के सभी बैंक डिफाल्टर्स के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में बैंकों के साथ धोखाधड़ी करके या उनसे लिए गए कर्ज की रकम पचाने वाले तमाम डिफाल्टर देश के अंदर हैं और कई विदेश भाग चुके हैं।
इन सभी के खिलाफ सरकार सख्ती बरतने की अपनी नीति पर काम कर रही है। कहना न होगा कि पिछले एक दशक में बैंकों की अनुत्पादक परिसंपत्ति (एनपीए) बढ़कर छह लाख करोड़ रुपये से करीब दोगुनी हो गई है। यह स्थिति देश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद गंभीर है।