आंदोलन पर अड़े राकेश टिकैत का अजब बयान, कहा- कृषि कानून रद करने से न होगा समाधान

Main Stories(Rashtra Pratham) :- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता  राकेश टिकैत ने तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने को लेकर अजब बयान दिया है। राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने तीन कृषि क़ानूनों को रद करने का फ़ैसला किया है इससे समाधान नहीं होगा। किसानों की जो समस्या है, वह वैसी की वैसी है।

जब तक केंद्र सरकार किसानों से बातचीत नहीं करेगी और MSP पर क़ानून नहीं लाएगी तब तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा।