कुछ विदेशी ताकतें भारत को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं: प्रकाश जावड़ेकर

Main Stories (Rashtra Pratham)  केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन पर ट्वीट करने वाली पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को लेकर चर्चा लगातार गर्म है। भारत में उनकी खूब आलोचना हो रही है। दिल्ली में भी उनको लेकर एक एफआईआर दर्ज हुई है। हालांकि उसमें उनका नाम नहीं है। इन सबके बीच केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बड़ा बयान दिया है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जो टूलकिट का मामला सामने आया है वह बहुत ही गंभीर है। इससे साफ तौर पर जाहिर होता है कि कुछ विदेशी ताकतें भारत को बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। इससे पहले पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दर्ज हुए एफआईआर को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से बड़ा बयान सामने आया था। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त प्रवीर रंजन ने कहा कि एफआईआर में किसी का नाम नहीं है। यह केवल टूलकिट को बनाने वालों के खिलाफ है, जो जांच का विषय है। दिल्ली पुलिस उस मामले की जांच करेगी।