Main Stories (Rashtra Pratham) :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सोमवार की दोपहर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को पांच हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की सौगात देने दोपहर एक बजे पहुंचे। इस दौरान प्रधानमंत्री के हाथों 5189 करोड़ की लागत से निर्मित 28 परियोजनाएं लोकार्पित हुईं।प्रधानमंत्री ने रिंग रोड फेज दो, दो सेतु व पार्किंग के साथ 28 परियोजनाएं लोकार्पित कीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर एक बजे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मेहदीगंज में जनसभा को भी संबांधित किया। सबसे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने जनसभा को संबोधित किया। बताया कि देश में पीएम की पहल से स्वास्थ्य क्षेत्र में काफी सुधार हुआ है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, स्वच्छ भारत आदि के जरिए देश के हित में स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी।