Main Stories (Rashtra Pratham) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 10:30 बजे शीर्ष सरकारी अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस और टीकाकरण से संबंधित स्थिति पर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के सामने आने के बाद यह बैठक होने जा रही है।
कोराना के इस नए वैरिएट को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। भारत ने ब्रिटेन, चीन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील, समेत कई देसों को कोरोना के ‘जोखिम’ वाले देशों की श्रेणी में शामिल किया है।