दिल्ली में नहीं मिलेगी बाहरी वाहनों को एंट्री

Main Stories (Rashtra Pratham) :- राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। इस बीच दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने जानकारी दी है कि हमने आवश्यक सेवाओं में शामिल वाहनों को छोड़कर दिल्ली में सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के भी निर्देश दिए हैं। गोपाल राय ने यह भी बताया है कि सार्वजनिक परिवहन को बढ़ाने के लिए बुधवार से 1,000 निजी CNG बसों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी। मेट्रो और DTC की तरफ़ से DDMA को यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति के संबंध में पत्र लिखा गया है।