धरती को बचाने के लिए लांच हुआ नासा और स्पेस एक्स का मिशन

Main Stories (Rashtra Pratham) :- आपने साइंस फिक्शन वाली फिल्मों में देखा होगा कि किस तरह विज्ञानी धरती की ओर आ रहे एस्टेरायड का रास्ता बदल देते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अब इस फिक्शन को सच करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। नासा ने एलन मस्क की कंपनी स्पेस एक्स के साथ मिलकर इस अभियान को शुरू किया है। स्पेस एक्स के फाल्कन-9 राकेट की मदद से नासा ने डार्ट (डबल एस्टेरायड रीडायरेक्शन टेस्ट) यान रवाना किया है।