Main Stories (Rashtra Pratham) :- तीनों कृषि कानूनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस ले लिया है। पीएम द्वारा आज गुरुनानक जयंती पर किए एलान के बाद सोशल मीडिया में मिलेजुले रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। कई लोग इस फैसले को पांच राज्यों के विधानसभा से जोड़कर देख रहे हैं तो कई लोग इस मास्टरट्रोक बता रहे हैं। उधर, कई लोगों ने इस निर्णय को किसानों की जीत बताया है। सोशल मीडिया पर बेहद ही मजेदार मीम्स भी इस निर्णय के एलान के बाद सामने आए हैं। तो आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर यूजर्स इस फैसले पर क्या-क्या कह रहे हैं।