Main Stories (Rashtra Pratham): चीन के साथ एलएसी पर तनाव मई के महीने से ही जारी है। दूसरी तरफ पाकिस्तान भी अपने नापाक इरादे से घुसपैठ की फिराक में लगा रहता है। ऐसे में नौसेना दिवस से ठीक एक दिन पहले भारतीय नौसने प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि देश के सामने कोरोना और सीमा पर चीन से निपटने का चैलेंज है और नौसेना दोनों मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है।भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना परीक्षा की इन घड़ियों में मजबूती से डटे रहने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
दक्षिणी सीमाओं पर यथास्थिति को बदलने की कोशिशें और कोविड-19 का खतरा नई चुनौतियां हैं। नौसेना प्रमुख ने चीन से मिल रही चुनौतियों से निपटने पर कहा कि हम जो भी कर रहे हैं, वह सेना और भारतीय वायु सेना के साथ समन्वय बना के कर रहे हैं। नौसेना प्रमुख ने यह बातें नेवी डे के एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहीं। नेवी डे हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है।