तबाही के बाद फिर उठ खड़ा हुआ केदारधाम

Main Stories (Rashtra Pratham) :- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केदारनाथ के दौरे पर हैं। पीएम ने ‘जय बाबा केदार’ के साथ अपना संबोधन शुरू किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के दिन बाबा केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला। पीएम ने कहा कि 2013 के विनाश के बाद, लोग सोचते थे कि क्या केदारनाथ का पुनर्विकास किया जा सकता है। लेकिन मेरे भीतर की एक आवाज ने हमेशा मुझसे कहा कि केदारनाथ का फिर से विकास होगा। इसके अलावा पीएम ने शंकराचार्य, राम मंदिर, पयर्टन आदि कई मुद्दों को अपने संबोधन में शामिल किया।

पीएम ने कहा कि अब हमारी सांस्कृतिक विरासतों को, आस्था के केन्द्रों को उसी गौरवभाव से देखा जा रहा है, जैसा देखा जाना चाहिए। आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरे गौरव के साथ बन रहा है, अयोध्या को उसका गौरव वापस मिल रहा है। पीएम मोदी ने जय केदरानाथ के साथ अपने संबोधन को समाप्त किया।