ITC रिफंड, गिरफ्तारी पर रोक से ₹5 करोड़ की सीमा तक, मीटिंग में हो सकते हैं ये 12 बदलाव

जीएसटी काउंसिल की 7 अक्टूबर को होने वाली बैठक में कारोबारियों को राहत देने और नियमों को आसान बनाने के लिए 12 बड़े बदलावों पर विचार हो सकता है। इनमें जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी शक्ति पर रोक, आईटीसी रिफंड में आसानी और अभियोजन की सीमा बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं।

जीएसटी से जुड़े कारोबारियों और कंपनियों के लिए आने वाले समय में नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 7 अक्टूबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक (GST Council Meeting 2026) में टैक्सपेयर्स को राहत देने, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के नियम आसान करने और जीएसटी अधिकारियों की गिरफ्तारी की शक्तियों में बदलाव समेत 12 बड़े प्रस्तावों पर विचार हो सकता है। हालांकि, ये बदलाव प्रस्तावित हैं और अंतिम फैसला जीएसटी काउंसिल की मंजूरी के बाद ही होगा। मीटिंग में कौन-कौन से 12 बदलाव हो सकते हैं, इसे लेकर दिल्ली के सीए सिद्धार्थ केजरीवाल ने एक-एक डिटेल बताई।

जीएसटी अधिकारियों की अरेस्ट पावर खत्म करने का प्रस्ताव है। किसी गिरफ्तारी के लिए न्यायिक अनुमति की जरूरत पड़ सकती है। इससे कारोबारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।टैक्स चोरी के मामलों में अभियोजन (Prosecution) की सीमा ₹1 करोड़ से बढ़ाकर ₹5 करोड़ की जा सकती है। यानी छोटे स्तर के मामलों में सीधे आपराधिक कार्रवाई का दबाव कम हो सकता है।