ISRO ने जारी किया चांद की सतह पर चलते रोवर प्रज्ञान का वीडियो

Main Stories :  चंद्रयान-3 के मिशन कामयाब होते ही ISRO ने चांद की सतह पर चलते रोवर प्रज्ञान का वीडियो जारी किया है। ISRO ने इस वीडियो को जारी किया है। इसमें ‘प्रज्ञान’ रोवर ‘विक्रम’ की सफल लैंडिंग के बाद बाहर निकलता नजर आ रहा है। इस दौरान रोवर के सोलर पैनल्स उठे हुए दिख रहे हैं वहीं अब वह सूरज से एनर्जी लेकर काम करना शुरू करेगा।
इसके साथ ही ऑर्बिटर का नया संदेश आया है. उसने लिखा है कि वह चंद्रयान-3 के लैंडर की जासूसी कर रहा है। चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा लगा है। चांद के चारों तरफ इस समय जितने भी देशों के ऑर्बिटर घूम रहे हैं, उनमें सबसे बेहतरीन कैमरा चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगा है।