फडणवीस बोले दाऊद के करीबी से नवाब ने कौडियों में खरीदी जमीन

Main Stories (Rashtra Pratham) :- देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फडणवीस ने अब नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्‍ड से संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी।

यह भी कहा कि जमीन को दाऊद के लोगों से बेहद सस्‍ते दाम में ली गई। आखिर क्‍यों उन्‍होंने मुंबई ब्‍लास्‍ट के आरोपियों से जमीन की खरीद-फरोख्‍त की? इसके जवाब में नवाब मलिक ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया।  उन्‍होंने कहा कि वह कल सुबह 10 बजे इसका खुलासा करेंगे कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का अंडरवर्ल्ड का क्या खेल है।