Main Stories(Rashtra Pratham) :- केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने रेलवे के दो प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि रतलाम रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंज़ूरी दी गई है. ये 133 किलोमीटर लंबा रूट है. उन्होंने कहा कि नीमच और रतलाम लाइन अभी भी सिंगल लाइन है. इसकी डबलिंग की मंजूरी दे दी गयी है. चित्तौड़ और उसके आसपास के लोगों को फायदा होगा. वहीं, गुजरात में राजकोट और कालानास की 111 किमी की लाइन को भी डबलिंग की मंजूरी दी गयी है. तीन सालों में काम पूरा होगा.