Main Stories (Rashtra Pratham) भोपाल। आयुर्वेद छात्र संगठन द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के अंतर्गत 3800 पदों पर कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भर्ती में आयुष चिकित्सकों को सम्मलित करने को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन दिया। आयुर्वेद छात्र संगठन के डॉ. कृष्ण कांत भार्गव ने बताया कि वर्ष- 2019 में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की भर्ती में बीएएमएस चिकित्सकों को भी शामिल किया गया था, परंतु इस बार आयुर्वेद चिकित्सकों को बिना किसी कारण बाहर कर दिया गया है। जो कि हम चिकित्सकों के साथ भेदभाव है, जबकि राजस्थान, बिहार, महाराष्ट्र आदि राज्यो में आयुर्वेद चिकित्सकों को शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश में करीब 8 साल से आयुर्वेद चिकित्सकों की नियुक्तियां नही हुई है। यही नहीं आयुर्वेद चिकित्सकों के सामने बेरोजगार की समस्या बनी हुई है।