वंदे भारत स्लीपर समेत 14 ट्रेनें रद

 

र्व रेलवे के मालदा रेल मंडल में न्यू फरक्का के पास भू-धंसान के कारण 4 सितंबर 2026 को 14 महत्वपूर्ण ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इससे उत्तर बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार के हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

पूर्व रेलवे के मालदा रेल मंडल अंतर्गत न्यू फरक्का के समीप ट्रैक के नीचे अचानक भारी भू-धंसान (जमीन धंसने) के कारण उत्तर बंगाल, पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार की ओर जाने वाला रेल संपर्क बुरी तरह प्रभावित हो गया है।

पटरियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे मुख्यालय ने शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 को अपने प्रारंभिक स्टेशनों से खुलने वाली 14 अति-महत्वपूर्ण और प्रीमियम ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से रद (कैंसिल) करने की आधिकारिक घोषणा की है। इस अप्रत्याशित निर्णय से कोलकाता, हावड़ा और सियालदह से यात्रा करने वाले हजारों दैनिक व लंबी दूरी के यात्रियों की यात्रा योजना पूरी तरह चरमरा गई है।