भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण के बाद इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 98 वर्षीय नेता की सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें सोमवार को डिस्चार्ज किया गया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की सेहत में सुधार के बाद सोमवार को उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
98 वर्षीय आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल की ओर से जारी बयान के अनुसार, उनका उपचार न्यूरोलाजी के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनित सूरी की देखरेख में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इस वर्ष मई में भी आडवाणी को उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। वह स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के लिए समय-समय पर अपोलो अस्पताल जाते रहे हैं।