राजस्थान में ठेले से गोलगप्पे खाने पर 115 लोग बीमार पड़े

राजस्थान के कोटा जिले में एक बड़ा फूड प्वाइजनिंग का मामला सामने आया है, जहां एक ठेले से गोलगप्पे (पानी-पुरी) खाने के बाद बच्चों समेत करीब 115 लोग बीमार पड़ गए हैं। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और प्रभावितों के इलाज के लिए गांव में ही आपातकालीन स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है।

घटना कोटा जिले के सिमलिया क्षेत्र के पोलई खुर्द गांव में हुई। गांव में एक रेहड़ी पटरी वाले (स्ट्रीट वेंडर) से गोलगप्पे खाने के बाद लगभग 115 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।