मिजोरम में कोरोना वायरस के 17 नए मामले

 Main Stories (Rasahtra pratham) मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 17 नये मामले सामने आये जिसके बाद राज्य में रविवार को संक्रमितों की कुल संख्या 4292 पर पहुंच गयी है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। संक्रमितों में चार सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के 11 नए मामले आइजोल जिले से मिले हैं।उन्होंने बताया कि संक्रमितों में सेना के दो जवान और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो कर्मी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि राज्य में राज्य में 98 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 4186 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मिजोरम में संक्रमण के कारण अबतक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।