Main Stories ( DID NEWS) : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा की आलोचना करते हुए उसे दुनिया में ‘‘सबसे बड़ी लुटेरी’’ पार्टी बताया और कहा कि उसे राज्य में कभी भी सत्ता में नहीं आने देना चाहिए। ममता ने कहा कि अगर कोई आम आदमी 500 रुपए चुराता है तो उसे तोलाबाज कहा जाता है। उस भाजपा सरकार को क्या कहेंगे? जिसने करोड़ों रुपए चुराए हैं।