बिहार में आज से बदल गई गैस की कीमत, 71 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 1 अक्टूबर 2026 से 71 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे 19 किलो का सिलेंडर अब 3115 रुपये में मिलेगा। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो 1040 रुपये पर स्थिर है।