नैनीताल जिले में सलमान खुर्शीद के आवास पर हिन्दूवादी संगठनों ने की आगजनी

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक के विवादित अंश को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को नैनीताल जिले के रामगढ़ में प्यूड़ा गांव स्थित शतला में स्थित उनके आवास पर हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन करने के दौरान तोड़फोड़ भी की। इस दौरान उनके मकान में आग भी लगा दी गई। जिसके बाद घर के केयर टेकर सुंदरराम ने आग को जैसे तैसे बुझाया। घटना दोपहर दो बजे की बताई जा रही है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस फोर्स भी पहुंच गई। हालांकि तब प्रदर्शनकारी मौके से जा चुके थे।