नए साल पर PM मोदी का लाइट हाउस प्रोजेक्ट का तोहफा

Main Stories(Rashtra Pratham) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केन्द्रीय ‘‘लाइट हाउस प्रोजेक्ट’’ (एलएचपी) के तहत राजकोट में बनाए जाने वाले ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लोगों के वास्ते 1,144 मकानों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आधारशिला रखी। हरित निर्माण तकनीक का उपयोग कर शहरी गरीबों को आश्रय प्रदान करने संबंधी एलएचपी परियोजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए मकान बनाए जा रहे हैं। एलएचपी परियोजना के तहत, केंद्र सरकार छह शहरों- इंदौर, चेन्नई, रांची, अगरतला, लखनऊ और राजकोट में 1,000-1000 से अधिक मकानों का निर्माण करेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि आज नई ऊर्जा के साथ, नए संकल्पों के साथ और नए संकल्पों को सिद्ध करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ने का आज शुभारंभ है। एक समय में आवास योजनाएं केंद्र सरकारों की प्राथमिकता में उतनी नहीं थीं जितनी होनी चाहिए। सरकार घर निर्माण की बारीकियों और गुणवत्ता पर नहीं जाती थी। आज देश ने एक अलग अप्रोच चुनी है।