दिल्ली- यूपी और हरियाणा को 25 नवंबर को मिलेगी बड़ी सौगात

दिल्ली-यूपी और हरियाणा के लाखों लोगों को 25 नवंबर को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसमें रोजगार के साथ लाखों यात्रियों को फायदा होने वाला है। इसको लेकर प्रशासन स्तर पर तैयारियों का दौर भी जारी है। दरअसल पीएम मोदी 25 नवंबर को देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास करने जा रहे हैं। इस मौके पर पीएम के साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।