दिल्ली में दूर होगा पानी का संकट, जल बोर्ड खर्च करेगा 11,427 करोड़

पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में पानी की आपूर्ति से जुड़ी परेशानी दूर होने की उम्मीद है। दिल्ली जल बोर्ड इन दोनों जोन में 3,830 किलोमीटर लंबे पेयजल नेटवर्क को मजबूत करने पर करीब 11,427 करोड़ रुपये खर्च करेगा।

इससे लगभग 36.4 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं, वजीराबाद जल शोधन संयंत्र (WTP) से जुड़े उत्तरी और मध्य दिल्ली के इलाकों में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) के सहयोग से जल आपूर्ति व्यवस्था को आधुनिक बनाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार के माध्यम से ADB 2,500 करोड़ रुपये का ऋण देगा।