गुजरात पुलिस के ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान के तहत राजकोट में माफियाओं से 507 बीघा जमीन मुक्त कराई गई। उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने 51 किसानों को उनके दस्तावेज सौंपे, जिससे उन्हें वर्षों बाद अपनी जमीन वापस मिली।
गुजरात पुलिस के तेरा तुझको अर्पण अभियान के तहत राजकोट में माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराकर करीब 507 बीघा जमीन के दस्तावेज जब 51 किसान को सौंपे गये तो उनकी आंख से आंसू निकल आए। एक किसान ने भावुक होकर रेंज आईजी निर्लिप्त राय के पांव तक छू लिऐ।
गुजरात पुलिस काफी समय से लोगों की खोई हुई जमीन, चोरी गये गहने, मोबाइल जैसी कीमती वस्तुएं बरामद कर उनके मूल मालिक को सौंपने का ‘तेरा तुझको अर्पण’ के नाम से अभियान चला रही है।
राजकोट ग्रामीण पुलिस के इस अभियान के तहत पुलिस ने शहर के डॉन के नाम से कुख्यात अल्पेश दोंगा व अन्य माफियाओं के कब्जे में रही 51 किसानों की 507 बीघा जमीन को मुक्त कराकर किसानों के सुपूर्द की।
उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने समारोह उपस्थित रहकर वर्षों से अपनी ही जमीन के लिए संघर्ष कर रहे किसानों को दस्तावेज सौंपे। इस मौके पर वर्षों बाद अपने पुरखों की जमीन पाकर खुशी से किसानों की आंख से आंसू छलक गये।