देश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आइएमडी) ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ समेत मध्य-पश्चिम भारत में भारी बारिश की संभावना जताई है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को तेज हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव का क्षेत्र के कारण राज्य में भारी बारिश हुई है। सोमवार सुबह यह ओडिशा तट को पार कर गया। आईएमडी ने कहा कि इस प्रभाव के कारण पश्चिमी और मध्य भारत में भारी वर्षा होने की संभावना है।आईएमडी ने कहा कि 13 सितंबर को ओडिशा और छत्तीसगढ़ में और 14 सितंबर को मध्य प्रदेश में बहुत भारी से बेहद भारी बारिश होने की संभावना है। आइएमडी ने कहा कि उत्तरी कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में भी अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है।