एनसीबी की दिल्ली टीम ने शुरू की आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच

आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की केंद्रीय टीम कर रही है। एनसीबी के उप महानिदेशक संजय सिंह के नेतृत्व में नवगठित विशेष जांच दल (एसआइटी) ने शनिवार को आर्यन खान सहित छह मामलों की जांच शुरू कर दी है। संजय सिंह 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी है। वह उन सभी छह मामलों की जांच का जिम्मा संभाल रहे हैं, जो पहले क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में थे। संजय कुमार का कहा कि हमने 6 मामलों को अपने हाथ में ले लिया है और हम इसमें मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की सहायता भी लेंगे।