Main Stories (Rashtra Pratham) भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बाद बर्ड फ्लू का खौफ बढ़ गया है। कौओं के बाद मुर्गियों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। इंदौर के डेली कॉलेज के पास मूसाखेड़ी और नीमच के मुर्गी बाजार सें लिए गए पोल्ट्री के सैंपलों की प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू के लक्षण मिले हैं। मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद आसपास के 1 किमी क्षेत्र में कुक्कुट बाजार, चिकन मार्केट को सात दिनों के लिए तत्काल बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा ‘इंदौर एवं नीमच में दो केस में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, मुर्गियों के सैंपल्स दुकानों से लिये गए थे। जिलों में चिहिंत स्थान से 1 किमी दायरे में सभी दुकानें, चिकिन मार्केट 7 दिनों के लिए तत्काल बंद कर दिए जाएँ। 10 किमी की परिधि में सर्विलांस किया जाए, इसके निर्देश मैंने दिए हैं। मैंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकार पूरी तरह से सजग है।