एक सेहतमंद शरीर बनाए रखने के लिए आजकल ज्यादातर लोग अपने खानपान का खास ख्याल रख रहे हैं। कितनी मात्रा में नमक का सेवन करें या मीठा में कौनसा शुगर खाएं, इसे लेकर भी सावधानी बरत रहे हैं। हालांकि, जब बात आती है शुगर की तो ये बाजारों में कई तरह के दावों के साथ मिलती है। अलग-अलग वैरायटी के शुगर में ब्राउन शुगर और गुड़ भी शामिल है, जो कम मीठे और शरीर पर कम असर करने के लिए जाना जाते हैं।ब्राउन शुगर और गुड़ का सेवन करने वाले अधिक्तर लोगों के लिए सबसे बड़ी समस्या तब बढ़ती है जब उनके लिए इन दोनों में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, पिसा गुड़ और ब्राउन शुगर दोनों का रंग और स्वाद एक जैसा होता है, लेकिन दोनों में से कौन सा ज्यादा हेल्दी इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। वहीं, आज हम आपको ब्राउन शुगर और गुड़ में अंतर बताने के साथ ही ये भी बताने जा रहे हैं कि आपकी डाइट में शामिल करने के लिए दोनों में से कौनसा इंग्रीडिएंट हेल्दी विकल्प रहेगा,