लाइफ स्टाइल (Rashtra Pratham) :- साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों खबरों में छाईं हुईं हैं। एक्टर नागा चैतन्या से अलग होने के बाद सामंथा खुद को बिजी रखने की पूरी कोशिश कर रहीं हैं। तलाक के एलान करने के बाद कुछ दिनों सामंथा अकेली रहीं फिर निकल पड़ी चार धाम की यात्र पर। एक्ट्रेस ने बद्रीनाथ मंदिर के बाहर की तस्वीरें शेयर कर जानकारी दी है कि उनकी यात्रा इस जगह आकर खत्म हो गई।
सामंथा ने बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के बाद अपनी फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में वो शिल्पा रेड्डी के साथ चौपर के पास पोज देती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी चार धाम यात्रा का अनुभव भी शेयर किया है। सामंथा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- शानदार ट्रिप खत्म हुई। चारधाम यात्रा, यमनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ। जब से मैंने महाभारत पढ़ी है तब से मैं हमेशा हिमालय से मोहित रही हूं। पृथ्वी पर इस स्वर्ग, महान रहस्य की जगह, देवताओं के निवास की यात्रा करना एक सपना रहा है।
पोस्ट शेयर के बाद सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी भावनाओं का इजहार किया और कहा, ‘अब आप जो हैं उसके लिए आभारी रहें, और जो आप कल बनना चाहते हैं उसके लिए लड़ते रहें।’