प्रदूषण से बचने के लिए अपनाएं यह उपयोगी आयुर्वेदिक उपाय

लाइफ स्टाइल (Rashtra Pratham): प्रदूषण बड़े शहरों के लिए बहुत बड़ी समस्या बनता जा रहा है, यही वजह है कि गांव में रहने वालों की तुलना में शहरी लोगों को अधिक बीमारियां होती है। लगातार कट रहे पेड़-पौधों और वाहनों से निकलने धुओं ने शहर की हवा को जहरीला बना दिया हैं, ऐसे में इससे बचने या शरीर को इसका सामना करने के लिए तैयार करने के लिए आपको आधुनिक विज्ञान के साथ ही आयुर्वेद का भी सहारा लेना चाहिए, जो आपके शरीर को अंदर से मज़बूत बनाने का काम करता है।

हाल ही में कई विशेषज्ञ चेतावनी दे चुके हैं कि वायु प्रदूषण का बढ़ता स्तर कोरोना के खतरे को और बढ़ा देगा और शायद दिल्ली में इसकी की बनागी दिख रही है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, प्रदूषण से न सिर्फ सांस की बीमारी, बल्कि अन्य और भी कई बीमारियां होती हैं, ऐसे में बहुत ज़रूरी है कि इस प्रदूषित माहौल में खुद को स्वस्थ रखने के लिए आप आयुर्वेद का सहारा ले।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो प्रदूषण का प्रभाव शरीर पर कम हो या आपका शरीर इससे लड़ने के लिए तैयार रहे इसके लिए आपको नियमित योग और प्राणायाम के साथ ही कई अन्य आयुर्वेदिक उपाय अपनाने होंगे