बदलते जीवनशैली में हम तनाव और वजन बढ़ने की समस्या से ज्यादा परेशान हैं। ऐसे में अपने खानपान का सही तरह से ध्यान न देना और इसे लेकर लापरवाही करना बढ़ते वजन के प्रमूख कारणों में से एक बन चुका है। चिकित्सकों के अनुसार कई बार लोग तनाव में ज्यादा खाना खाने लगते हैं तो कुछ ऐसे भी लोग है जो दिन में काफी कम खाना खाते हैं। इससे उनके शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल पाता है और वो देखने में तंदुरुस्त लगते हैं, लेकिन अंदर से उनका शरीर धीरे-धीरे खोला होने लगता है।
इससे कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्या भी शुरु होने लगती है।वहीं, अगर आपका भी वजन बढ़ गया है और आप सोच रहे हैं कि ज्यादा एक्सरसाइज या कम खाना खाकर इसे कम कर लेंगे तो ये आपकी गलतफहमी है। इससे आपको सिर्फ कमजोरी ही महसूस हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप ऐसे आहार का सेवन करें जो आपका वजन कम करने में मदद करें और आप किसी तरह की कमजोरी भी महसूस न करें।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के ही बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन से आप अपने बढ़ते वजन को काबू कर सकते हैं।वजन कम करने के लिए अंजीर का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे एक बेहतरीन ड्राई फ्रूट माना जाता है, इससे कई तरह की हेल्दी ड्रिंक्स भी बनाई जाती हैं।