वज़न कम करने के साथ ही शुगर भी कंट्रोल करती है रागी, जानिए 5 फायदे

लाइफ स्टाइल (Rashtra Pratham) :- रागी पोषक तत्वों से भरपूर ऐसा अनाज है जिसमें कैल्शियम, विटामिन्स, फाइबर और कार्बोहाइड्रेड मौजूद होता है जो अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। फाइबर से भरपूर यह अनाज ना सिर्फ आपका वज़न कंट्रोल करता है, बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखता है। रागी का इस्तेमाल इडली बनाने में और आंटे के साथ मिलाकर रोटी बनाने में भी किया जाता है। सुबह नाश्ते में इसका सेवन किया जाए तो आप पूरा दिन एनर्जेटिक महसूस करते हैं। इतने उपयोगी अनाज के बॉडी को कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं आइए जानते हैं।

रागी के फायदे

कैल्शियम की कमी पूरा करता रागी का आटा:

किसी भी अनाज की तुलना में रागी के आटे में कैल्शियम सबसे ज्यादा पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मज़बूत करता है। इसके अलावा ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम में भी यह बहुत ही उपयोगी है।

वज़न कंट्रोल करती है रागी:

रागी में मौजूद फाइबर जल्दी डाइजेस्ट नहीं होते और घंटों तक आपका पेट भरा रहता है और आप ओवर इटिंग से बच जाते हैं। इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आपका वेट कंट्रोल में रहता है।

पोषक तत्वों का खज़ाना है:

रागी में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो एनीमिया का उपचार करता है। बॉडी में हीमोग्लोबिन कम है तो रागी का सेवन करें। रागी को अंकुरित करके खा लिया जाए तो इससे विटामिन C का लेवल बढ़ जाता है। इसमें मौजूद आयरन बॉडी में आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है और ब्लड में आसानी से घुलने लगता है।