बॉलीवुड की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का आज 88वां जन्मदिन है। उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन से जुड़ी अपनी प्लानिंग को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। जिसमें वह कहती हैं कि मुझे फैमली के साथ सेलिब्रेट करना ज्यादा अच्छा लगता है। इस साल मैं अपनी बहू और पोती के साथ लोनावाला में रहूंगी।आशा कहती हैं कि, “मैंने कई सालों से अपना जन्मदिन नहीं मनाया है। घर में सिंपल सा माहौल होता है, और बच्चे केक काट लेते हैं। पार्टी या ज्यादा कुछ नहीं होता। मेरे लिए जन्मदिन कोई खास दिन नहीं है। हम तो उस दिन बुढ़े होते हैं। यह तो बच्चे मनाते हैं,” भोसले बताती हैं, “मैंने एक बार अपना जन्मदिन मनाया था जब मैं 75 साल की हुई थी। हमने हर उस सिंगर को इंवाइट किया था जिसके साथ मैंने काम किया है और उनके साथ क्लोज बॉन्ड शेयर किया है। उसके बाद, मैंने अपने परिवार को पार्टी थ्रो न करने के लिए कहा।अपनी मेमोरीज शेयर करते हुए कहती हैं, “इससे पहले, मैं अपना जन्मदिन रिकॉर्डिंग स्टूडियो में बिताती थी। मुझे याद है कि शंकर-जयकिशन और आरडी बर्मन सहित इंडस्ट्री के कई लोग मेरे जन्मदिन पर एक रिकॉर्डिंग रखते थे, फिर सब मिलकर ढोल, ताशे, तबला बजाते थे।चुरा लिया है, पिया तू अब तो आ जा और दम मारो दम गाने लगभग आठ दशकों से लगातार सुने जा रहे हैं और आशा जी को उनके काम करने के जुनून के लिए जाना जाता है, जो इस उम्र में भी बरकरार है। आज भी वह दिन में क्लासिकल का रियाज करती हैं। प्रोफेशनल सिंगिंग बारे में कहती हैं, मैं केवल ऐसे गाने गाना चाहती हूं जो वास्तव में अच्छे हों। कुछ दिनों पहले एक प्रोड्यूसर ने मुझे यह कहते हुए फोन किया, ‘सुना है अब आप गाती नहीं हो।’ मैंने उन्हें कहा ऐसा कुछ नहीं है। मैंने हाल ही में एक मराठी फिल्म के एक गाने पर काम किया है।”रिटायरमेंट का सवाल पूछे जाने पर कहती है कि, “पैंडमिक से ठीक पहले, मैंने तीन लाइव शो किए, यह कोविड -19 के कारण मेरे कई शो कैंसिल हो गए। पैंडमिक ने तो पूरी दुनिया को घर बैठा दिया। मैं बस चीजों के नॉर्मल होने का इंतजार कर रही हूं, ताकि मैं अपने लाइव शो को फिर से शुरू कर सकूं।